वल्लभ भवन में 45 से अधिक कर्मचारी आग की चपेट में, 3 कर्मचारी झुलसे
भोपाल. मंत्रालय वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बडी बिल्डिंग की पांचवी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। देखते ही देखते आग चौथी और तीसरी मंजिल पर भी फैल गई। भोपाल, रायसेन, विदिशा के अलावा एयरपोर्ट, बीएचईएल और सेना की 60 से अधिक दमकलें आग बुझाने के प्रयास कर रही है। इंदौर और पीथमपुर से भी दमकलें आ रही है। सेना के जवान भी मोके पर पहुंच गए है। आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्यकर्मियों और एंबुलेंस को भी मौके पर बुलाया गया है।

इस इमारत के 45 से अधिक कक्ष आग की चपेट में आ गए है। आग की इस घटना में तीन कर्मचारियों के झुलसने की सूचना है। घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस से जेपी अस्पताल भिजवाते हुए भर्ती कराया गया है। इन कर्मचारियों के नाम शिवा, लखन और बबलू है। बताया जा रहा है कि आग के बीच बबलू पहले फंसा उसे बचाने लखन राठौरिया अंदर गया और वह झुलस गया।
