मल्टी स्टोरी के 2 फ्लेटों में लगी आग 2 फायरब्रिगेड के कर्मचारी झुलसे, एक बिल्ली झुलसी
ग्वालियर. सिटीसेंटर स्थित गोविंदपुरी चौराहे के पास शनिवार की सुबह मल्टी स्टोरी में आग लगने की वजह घटना से आसपास के इलाकें में सनसनी फैल गयी। सुबह 8.30 बजे बजे मल्टी स्टोरी आग लगने की सूचना पर पुलिस और फायरब्रिगेड की टीमें ने पहुंचकर मोर्चा संभाला। लेकिन जब तक फ्लैट पूरी तरह से जलकर खाक हो चुका था। आसपास की बिल्डिंगों पर भी आग की लपटें उठ रही थी। लेकिन एक-दो घंटें में फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया और स्थिति सामान्य हो गयी। लेकिन इस बीच 2 फायर ब्रिगेड कर्मचारी आग बुझाने के बीच हादसे का शिकार हो गये। घायल फायर ब्रिगेड कर्मचारियों का JAH ICU में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों की जानकारी के हिसाब से दोनों कर्मचारी खतरे से बाहर है। इस एक विदेशी बिल्ली आग से काफी झुलस गयी तो शहर के प्रसिद्ध बेटनरी डॉक्टर विनोद एवं श्वेता व्यास ने उपचार कर बिल्ली की जान बचाने में कामयाबी मिली।
दरअसल शनिवार की सुबह 8 बजे गोविंदपुरी चौराहे के पास मल्टी स्टोरी के दूसरे माले के एक फ्लैट में शॉर्ट सर्किट में आग लग गयी। शॉर्ट सर्किट से उठी आग से फ्लैट में रखे सिलेंडर ने भी आग पकड़ ली जिससे विस्फोट हो गया। हादसे में मल्टी स्टोरी निवासी सभी लोग समय रहते बाहर आ गये जिससे रहवासियों को किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार मल्टीस्टोरी में रहवासी कमल कुकरेजा ने हाल ही में फ्लैट किराये पर लिये थे। जिसमें एक फ्लैट में पूरा परिवार रूका हुआ था। बाकी दूसरे फ्लैट जिसमें आग लगी उसमें काम चलने के कारण खाली पड़ा हुआ था।

सुरक्षा उपकरणों के अनाव में शिकार फायर ब्रिगेड कर्मचारी
मल्टी स्टोरी में आग लगने की खबर लगते ही फायरब्रिगेड मौके पर पहुंची। जहां फायर ब्रिगेड 2 कर्मचारी इस्माइल खान और गिरीश श्रीवास्तव आग की चपेट में आनेसे हादसे का शिकारहो गये। जिनका उपचार बर्न यूनिट वार्ड में चल रहा है। दरअसल घटना को प्रत्यक्ष देखने वालों ने बताया कि आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची लेकिन जो कर्मचारी आग की चपेट में आने से घायल हो गये। क्योंकि उनके पास किसी प्रकार के सुरक्षा उपकरण मौजूद नहीं थे जो आग बुलाने के दौरान कर्मचारियों उपलब्ध कराये जाते हैं जिसकी कमी के कारण कर्मचारियों के साथ यह घटना घटी।
गैस सिलेंडर फटा
फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को बिल्डिंग में शॉर्ट सर्किट की सूचना मिली थी। जिसको तैयारी और सुरक्षा उपकरण लेकर कर्मचारी अंदर दाखिल हुए। तभी अनाक में सिलेंडर फट गया। जिस वजह कर्मचारी चपेट में आ गये जिससे उनके साथ दुर्घटना हुई। फिलहाल कर्मचारियों का इलाज चल रहा है और खतरे से बाहर हैं।
समय पर आग पर काबू पाया
मल्टी स्टोरी के पीछे ही हमारी बिल्डिंग है। सुबह-सुबह लोगों की आवाज सुनाई दी। जब देखा तो जानकारी मिली कि मल्टी में आग लग चुकी है। तत्काल पुलिस की टीम और फायर ब्रिगेड को सूचना कर मौके पर बुलाया गया लगभग एक से डेढ घंटे के अंतर्गत टीमों ने आग पर काबू पा लिया है कोई जनहानि नहीं हुई ।
हिना खान, सीएसपी
