रेलवे के अजब गजब नियम, ग्‍वालियर से शिवपुरी का 30 तो आने का किराया 60 रुपए

ग्वालियर. रेलवे के अजीब नियम है, इन नियमों की वजह से यात्रियों की जेब को चपत लगती है। इन्हीं नियमों तहत ग्वालियर से शिवपुरी आने-जाने के किराए में विसंगति देखी गई है। यानि यात्रियों को ग्वालियर से शिवपुरी जाने का किराया अलग तो शिवपुरी से ग्वालियर आने का अलग देना पडता है। यानि शिवपुरी से लौटने का किराया जाने के किराए से ठीक दोगुना देना पडता है। यात्री लगातार रेलवे से शिकायत भी कर रहे है लेकिन उनकी शिकायत पर भी असर नहीं हो रहा है और विसंगति को सुधारा नहीं जा रहा है।
ये है किराए की स्थिति
उत्तर मध्य रेलवे यानी झांसी मंडल के अंतर्गत आने वाले ग्वालियर रेलवे स्टेशन से सुबह 7.50 बजे चलने वाली ट्रेन नंबर 01884 ग्वालियर-बीना पैसेंजर ट्रेन का किराया 23 फरवरी से लिया जा रहा है। जो यात्री ग्वालियर से विंडो से टिकट लेते है उन्हें शिवपुरी का किराया 30 रुपए, गुना का 50 रुपए, बीना का 75 रुपए लगा रहा है। जबकि बीना, गुना और शिवपुरी से लौटने वाली इसी पैसेंजर ट्रेन का किराया 60, 90, 125 रुपए यानी एक्सप्रेस ट्रेन का वसूल किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *