सरकारी कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर, 4% DA बढ़ाने की प्रक्रिया शुरु
जयपुर. राजस्थान के कर्मचारियों व पेंशनरों का महंगाई भत्ता-महंगाई राहत 4 प्रतिशत बढाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस बढोतरी के बाद महंगाई भत्ता-महंगाई राहत 46 से बढकर 50 प्रतिशत हो जाएंगे। वित्त विभाग ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी और उच्च स्तर से मंजूरी के बाद जल्द ही आदेश जारी होने की उम्मीद है। सूत्रों के अनुसार महंगाई भत्ता-महंगाई राहत में बढोतरी का लाभ 1 जनवरी से दिए जाने की तैयारी है। संभावना है कि अप्रैल में मिलने वाले वेतन में बढा हुआ डीए जुडकर आएगा जबकि जनवरी से अब तक की बढी हुई राशि जीपीएफ में जमा होगी।
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 4 प्रतिशत बढा
केंन्द्र सरकार को चार प्रतिशत डीए बढाने की घोषणा की थी। अभी तक केन्द्रीय कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलता था जो अब बढकर 50 प्रतिशत हो गया है। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार यदि डीए 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है तो मकान किराया भत्ता में वृद्धि होगी। इस बढोतरी के साथ कर्मचारियों के टेक-होम वेतन में इजाफा होगा।
