पीएम नरेन्द्र मोदी ने किया सेवा टनल का उद्घाटन, सबसे ऊंचाई बनी सेला टनल

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में PM ने 55 हजार रुपए से अधिक के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण और शिलान्यास किया। - Dainik Bhaskarइटानगर. पीएम नरेन्द्र मोदी ने शनिवार की सुबह अरूणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले के बैसाखी में 13 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी सेवा टनल का उद्घाटन किया। यह इतनी ऊंचाई पर बनी दुनिया की सबसे लम्बी डबल लेन टनल है। चीन सीमा से लगी इस टनल की लम्बाई 1.5 किलोमीटर है। पीएम ने इसके अलावा 55 हजार से ज्यादा के प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण शिलान्यास किया।
टनल के बनने से आम लोगों के अलावा सेना को भी इससे बहुत अधिक लाभ होगा। टनल चीन बॉर्डर से लगे तवांग को हर मौसम में रोड कनेक्टिविटी देगी। वर्षा, वर्षबारी के दौरान यह इलाक देश के बाकी हिस्सों से महीनों कटा रहता था। एलएएसी के नजदीक होने की वजह से यह टनल सेना के मूवमेंट को खराब मौसम में और भी बेहतर बनायेगा।

चीन बॉर्डर से 10 किमी दूरी घटी
अरुणाचल प्रदेश के सेला पास के नजदीक बनी यह टनल 825 करोड़ रुपए की लागत से बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) ने बनाई है। टनल के बनने से चीन बॉर्डर तक की दूरी 10 किलोमीटर कम हो जाएगी। यह टनल असम के तेजपुर और अरुणाचल के तवांग को सीधे जोड़ेगी। दोनों जगह सेना के चार कोर मुख्यालय हैं, जिनकी दूरी भी एक घंटे कम हो जाएगी।बारिश, बर्फबारी और लैंडस्लाइड के दौरान बालीपारा-चारीद्वार-तवांग मार्ग साल में लंबे समय तक बंद रहता है। टनल के बनने के बाद मिलिट्री का मूवमेंट चीन की सीमा तक बेहतर हो गया है। सेना कम समय में हथियार और मशीनरी मूव कर पाएगी। 1962 में चीनी सैनिक इस क्षेत्र में भारतीय सेना के साथ भिड़ गए थे और तवांग शहर पर कब्जा कर लिया था।

इस प्रोजेक्ट में दो टनल शामिल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2019 में इस टनल की आधारशिला रखी थी। तब इसकी लागत 697 करोड़ आंकी गई थी। अब इसकी लागत 825 करोड़ रुपए है। कोरोना की वजह से इसके बनने में देरी हुई। इस प्रोजेक्ट में दो टनल शामिल हैं। पहली 980 मीटर लंबी सिंगल-ट्यूब सुरंग है और दूसरी 1.5 किमी लंबी है जिसमें इमरजेंसी के लिए एक एस्केप ट्यूब बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *