MP के मंत्रालय की तीसरी मंजिल पर लगी आग, 5 कर्मचारी फंसे

भोपाल. राजधानी में अरेरा हिल्स पर स्थित वल्लभ भवन में तीसरी मंजिल पर शनिवार सुबह आग लग गई। लोगों ने जैसे ही बिल्डिंग की खिडकी से धुआं उठता देखा तो अफरा-तफरी मच गई। तुरंत इसकी सूचना नगर निगम के फायर कंट्रोल रूम को दी गई। इसके बाद मौके पर चार दमकल गाडियां पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग गेट नंबर 5 और 6 के बीच बडी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर लगी जो फैलते हुए पांचवे फ्लोर तक पहुंची। जानकारी के अनुसार आग लगने के कारण का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। बिल्डिंग से उठती आग की लपटों और धुआं दूर से ही नजर आ रहा है। इस आग में कई अहम सरकारी दस्तावेजों के जलकर खाक होने की आशंका है। इसी बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आग की इस घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए जांच के आदेश दे दिए है।

वल्लभ भवन के गेट नंबर 5 और 6 के बीच बड़ी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर यह आग लगी है। - Dainik Bhaskar
वल्लभ भवन में लगी इस आग ने पिछले साल सतपुडा भवन में आग की विभीषिका की याद दिला दी। 12 जून 2023 को वल्लभ भवन के नजदीक स्थित सतपुडा भवन में भीषण आग लग गई थी। उस आग पर अगले दिन जाकर काबू पाया जा सका था। आग को काबू पाने में 20 दमकलें लगी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *