छठी पर्व- डूबतेग सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने मांगी सुख-समृद्धि

ग्वालियर. लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार का भक्ति की अद्भुत बयार बहीं। कटोराताल, दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम, महाराजपुरा और पिंटो पार्क सहित विभिन्न घाटों पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। डूबतेस ूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही व्रती महिलाओं ने 36 घंटे के कठिन निर्जला उपवास के तहत पूजा अर्चना की। दोपहर 3 बजे से ही घाटों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़नी शुरू हो गयी थी। सिर पर पूजा का सूप रखे पुरूषों के आगे -आगे परिवार के सदस्य भजन गाते हुए घाटों की ओर बढ़ रहे थे। बांस की टोकरी के ठेकुआ, फल और अन्य प्रसाद सजाकर व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस बीच छठी मैया के जयकारों से पूरा शकर गूंज उठा।
मांग से नाक तक सिंदूर लगाने की परंपरा
छठ पर्व पर सुहाग पर लम्बी उम्र की कामना से जुड़ी एक खास परंपरा आकर्षण का केन्द्र रही। आम दिनों से मांग में सिन्दूर संजाने वाली महिलायें इस पावन छठ पर्व पर नाक से लेकर मांग तक लम्बा सिंदूर लगाती है। ऐसी मान्यता है। कि नारंगी सिंदूर की यह लम्बी रेखा पति की दीर्घायु और परिवार में सुख समृद्धि का वरदान दिलाती है। डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने पूजा स्थलों पर छठी मैया से आर्शीवाद मांगा। सोमवार की सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने साथ स 4 दिवसीय महापर्व का श्रद्धा और उल्लास के साथ समापन होगा।
व्रत में होने का अहसास तक नहीं होता
छठ पूजन करने आईं मेला पूनम ने बताया कि उन्होंने डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी आयु और परिवार के लोगों के लिए छठी मैया से सुख-शांति की कामना की। वहीं, महिला प्रतिभा शर्मा ने बताया कि यह आस्था का ऐसा पर्व है, जिसका वर्णन नहीं किया जा सकता। छठी मैया की ऐसी कृपा रहती है कि व्रत के दौरान उन्हें लगता ही नहीं कि वे उपवास कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *