सड़क दुर्घटना – बस-एम्बूलेंस के बीच टक्कर में 4 वाहन भिड़े, एक युवक की मौत
जयपुर. राजधानी जयपुर के जोबनेर में रविवार को भीषण सड़क दुर्घटना हो गयी है। जोबनेर-रेनवाल राजमार्ग पर भोजपुरा स्टैंड के पास बस, एम्बूलेंस सहित 4 वाहनों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थ्पर पर चीख पुकार मच गयी।
एक युवक की मौत सहित 15 जख्मी
इस दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। जबकि लगभग 15 लोग घायल होने की खबर है। टक्कर के बाद कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गये है। कुछ यात्री गाडि़यों के अन्दर फंस गये थे।
