पूर्व सांसद सुरेश पचौरी, गजेन्द्रसिंह राजूखेडी ने इन्दौर में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल ने भाजपा ज्वाइन की

ऊपर दिख रही कवर इमेज में 'पहले' - चुनाव के दौरान भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय और कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला आमने-सामने हुए थे। 'अब' - संजय शुक्ला को BJP में पूर्व सांसद सुरेश पचौरी, गजेन्द्रसिंह राजूखेडी ने इन्दौर में पूर्व विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल ने भाजपा ज्वाइन कीज्वॉइन कराते समय कैलाश विजयवर्गीय फिर अपने मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि 'तेरी गाली सुनी और तेरे को ही ले रहा हूं' - Dainik Bhaskar

इन्दौर. कांग्रेस के 2 सबसे रईस पूर्व विधायकों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है। इन्दौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला और देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल ने शनिवार की सुबह भोपाल स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय पहुंचे और यहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी मौजूद रहें। सीएम मोहन यादव ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री सुरेश पचौरी, धार के पूर्व सांसद गजेन्द्रसिंह राजूखेड़ी को भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। लोकसभा चुनाव के पूर्व यहां मालवा में कांग्रेस को बड़ा झटका माना जिा रहा है। शुक्ल और पटेल दोनों के नाम इन्दौर सीट से लोकसभा लड़ाने के लिये चर्चा में आये थे। शुक्ला मना कर चुके थे तो पटेल ने चुप्पी साध रखी थी। इस दौरान दोनों ने कांग्रेस से दूरी बना ली।

कैलाश विजयवर्गीय अपने बयानों में हमेशा संजय शुक्ला को घर का बच्चा बताते रहे हैं। इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला को भाजपा का दुपट्‌टा पहनाते समय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘तेरी गाली सुनी और तेरे को ही लेना पड़ा रहा है‘ यह सुनकर संजय जोर से हंस दिए। साथ में कैलाश ने भी ठहाका लगाया। उनके इस मजाक का वीडियो भी सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *