MP से वरिष्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है कांग्रेस

भोपाल. कांग्रेस लोकसभा चुनाव में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं को चुनाव मैदान में उतार सकती है। शनिवार और रविवार को प्रत्याशी चयन को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक होगी। सोमवार को केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में प्रदेश की कुछ सीटों के प्रत्याशिषें के नामों को अंतिम रूप देकर घोषित किया जा सकता है। शुक्रवार को कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जिसमें मध्य प्रदेश से एक भी नाम शामिल नहीं किया गया।
वरिष्ठ नेता भी चुनाव मैदान में उतर सकते है
पार्टी जानकारों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व इस पक्ष में है कि वरिष्ठ नेता भी चुनाव मैदान में उतरें। इससे कार्यकर्ता उत्साहित होगा और पार्टी के पक्ष में वातावरण बनेगा। जिला अध्यक्ष और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी भी इस बात को प्रदेश कांग्रेा के प्रभारी जितेंद्र सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के सामने रख चुके है। प्रदेश इकाई भी चाहती है कि जिस तरह छिंदवाडा में वरिष्ठ नेताओं को आगे किया गया है वैसा ही मध्य प्रदेश में भी किया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *