ग्वालियर में लावारिस खड़ी कार में मिला लाखों का माल

ग्वालियर. एक लावारिश हालत में खड़ी कार में से पुलिस ने लाखों रुपए का अवैध मादक पदार्थ जब्त किया है। अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोख्त को लेकर कार्रवाई में जुटी पुलिस को सूचना मिली थी कि लावारिस हालत में खड़ी कार में मादक पदार्थ रखा हुआ है। इस आधार पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 9 लाख रुपए का अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा जब्त किया गया है।
9 लाख का डोडा चूरा मिला 
ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के ट्रांसपोर्ट नगर के नया दाल बाजार के पास एक लावारिस हालत में महिन्द्रा जायलो कार खड़ी हुई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा की लावारिस हालत में खड़ी कार की पीछे की सीट पर काले रंग के प्लास्टिक के कुछ कट्टे रखे हुए हैं। जब पुलिस ने कार में रखे कट्टे खोलकर देखे तो उनमें डोडा चूरा भरा हुआ था। जिसकी कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है।
कार मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
लावारिस कार से 4 कट्टों में करीब 71 किलो अवैध डोडा चूरा पुलिस ने जब्त किया है जिसकी कीमत करीब 9 लाख रूपए आंकी जा रही है। पुलिस ने कार मालिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी है। जिस कार से डोडा चूरा जब्त हुआ है उसका नंबर DL 3C AS 3405 है। कार मालिक कौन है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *