नई दिल्ली-खजुराहो वंदे भारत की सौगात ग्वालियर को मिलने जा रही

ग्वालियर. ग्वालियर से गुजरने वाली हजरत निजामुद्दीन-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस को रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। 12 मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दिल्ली से इस ट्रेन को रवाना करेंगे। ट्रेन ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, टीकमगढ, छतरपुर होते हुए खजुराहो पहुंचेगी। वर्तमान में रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन के बीच वंदे भारत चल रही है।
ग्वालियर से ट्रेन सीधे निजामुद्दीन खडी होगी
निजामुद्दीन-खजुराहो से संचालित होने जा रही वंदे भारत का स्टॉपेज आगरा और मथुरा स्टेशन पर नहीं दिया गया। इससे ट्रेन को और भी रफ्तार मिलेगी। ग्वालियर से निकलने के बाद ट्रेन सीधे निजामुद्दीन खडी होगी। वहीं वापसी में भी हजरत निजामुद्दीन से चलकर मथुरा और आगरा न रूककर ग्वालियर खडी होगी।
दूसरी सौगात ग्वालियर को मिलने जा रही
रानी कमलापति स्टेशन से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली वंदे भारत के बाद अब एक साल के भीतर दूसरी नई दिल्ली-खजुराहो वंदे भारत की सौगात ग्वालियर और बुंदेलखंड अंचल को मिलने जा रही है। जल्द ही वंदे भारत ट्रेन में दिव्यांगों के लिए भी सीट रिजर्व होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *