लद्दाख के लिए शाह बना रहे प्लान, अब लागू कर सकते हैं आर्टिकल 371
नई दिल्ली. लेह में 3 फरवरी से लोग लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने की मांग करते हुए प्रदर्शन कर रहे है। 24 फरवरी को केंद्र सरकार के साथ प्रदर्शनकारयिों की चौथी बार बैठक हुई। इसमें सरकार ने लद्दाख को पूर्ण राज्य का दर्जा देने से इनकार कर दिया। इसके बाद लोगों ने प्रदर्शन तेज कर दिए है।
4 मार्च को लद्दाख के दो प्रमुख संगठन लेह एपेक्स बॉडी यानी एबीएल और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस यानी केडीए के साथ गृह मंत्रालय की बैठक हुई। रिपोर्ट के अनुसार इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह ने आर्टिकल 371 जैसे कानून लद्दाख में लागू करने की बात कही है। जिससे यहां के लोगों की जमीन नौकरी और संस्कृति की रक्षा की जा सके।
