विश्व महिलादिवस -सशक्त नारी से ही विकसित राष्ट्र बनता है – सुमन गुर्जर

ग्वालियर विप्रा ब्राह्मण महिला मंच द्वारा महिला दिवस व महाशिवरात्रि के उपलक्ष में 7 मार्च को विप्रा मिलन समारोह का आयोजन किया गया। अध्यक्ष डॉक्टर प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुमन गुर्जर, विशिष्ट अतिथि उपायुक्त विकास श्रीमती उषा पी शर्मा, नगरनिगम वित्त अधिकारी श्रीमती रजनी शुक्ला, डॉक्टर संगीता कटारे ईसी सदस्य राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल को महिला बाल विकास अधिकारी सीमा शर्मा विशिष्ट अतिथियों को विप्रा मंच द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमन गुर्जर ने कहा सशक्त नारी से ही विकसित राष्ट्र बनता है । मानवता को शौर्य के साथ करुणा, कर्मठता के साथ विवेक और सहनशीलता देने वाली आत्मनिर्भर और स्वावलंबी नारी ही देश की असली ऊर्जा है । एक शिक्षित नारी पूरे परिवार को शिक्षित , समाज को सजग बनाती है।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उषा पी शर्मा (उपआयुक्त विकास ) ने कहा कर्तव्यपरायणता के साथ देशभक्ति के साथ आदर्श नागरिकता के संस्कार देती है । विप्रा मंच के सामाजिक सरोकारों से प्रतिबद्धता की सराहना करते हुये विशिष्ट अतिथि श्रीमती रजनी शुक्ला ने इसे प्रेरणास्रोत श्रेष्ठ मंच कहा ।महिला बाल विकास अधिकारी श्रीमती सीमा शर्मा एवं डॉ संगीता कटारे ने कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की । विप्रा संगिनियों ने विवाह समारोहों में प्री वैडिंग पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुये कहा कि ये हमारी संस्कृति का भाग नहीं । ये अतिरिक्त प्रदर्शन है और अपव्यय है । समाज को इस विषय में जागरूक करना होगा, विप्रा बहिनो द्वारा एक नाटिक़ा भी प्रस्तुत की गई जिसका मंचन विप्रा बहिनो ने किया लेखक डॉ राजरानी शर्मा ने किया । विप्र समाज को संस्कारों के प्रति समाज का नेतृत्व करना होगा ।
कार्यक्रम में शिव भक्ति के गीतों का प्रस्तुतीकरण दिया गया। जिसमे सभी सखियों ने पारंपरिक परंपरा को अपनाते हुए सीधे पल्ले की साड़ी पहनीं ! कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कृष्णा शर्मा जी द्वारा किया गया, कार्यक्रम के अंत में श्रीमती डॉ राजरानी शर्मा द्वारा आभार और वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।
सशक्त नारी इस कार्यक्रम में उपस्थित
रश्मि पवार, लक्ष्मी शर्मा, प्रियम्बदा शर्मा, डा. अंजुली शर्मा पुष्पा शुक्ला, सुमन तिवारी, ममता उपमन्यु, निधि मिश्रा, मंजू शर्मा, प्रज्ञा कविस्वर, नीलम शुक्ला, पल्लवी शर्मा, इस्मिता दिक्षित, कृष्णा शर्मा, रजनी शर्मा, पूजा शर्मा, आशा शर्मा, आभा मिश्रा निर्मला शर्मा, रेनू उपमन्यु, अर्चना शर्मा, नीतू उपमन्यु, भावना चतुर्वेदी, गीता शर्मा, किरण मिश्रा, श्रुति उपाध्याय,नीलम शर्मा, कल्पना ऋषिश्वर, सुधा दिक्षित, माला शर्मा, कल्पना पाठक, शेलजा मिश्रा, विभा शुक्ला, डा. नीतू भारद्वाज, वंदना शर्मा, कृष्णा विश्राम शर्मा, डा. राजरानी शर्मा, रश्मि त्रिपाठी, दीप्ति शर्मा, ज्योति शर्मा आदि विप्रा सगनिया उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *