राजामानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय -“शिवरात्री महोत्सव ” का किया गया आयोजन
ग्वालियर -राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना झा के नृत्यनिर्देशन में विभाग के छात्रा द्वारा “RMTU के फ़ेसवुक ग्रुप पेज पर “शिवरात्री महोत्सव ” का आयोजन किया गया इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.पंडित साहित्य कुमार नाहर, कुलसचिव प्रोफेसर राकेश कुशवाहा कार्यक्रम मे मुख्य रूप से उपस्थित थे और कत्थक विभाग के संगतकार हितेश मिश्रा एवं मनोज वमरेले और विश्वविद्यालय के संगीत विभाग के संगतकार विकास विपट कार्यक्रम में उपस्थित थे।
सर्वप्रथम प्रस्तुति शिव स्तुति भो शम्भू शिव शम्भू स्वयं भू पर छात्र वंशिका, विजेता, मनीषा, तनुष्का द्वारा की गई दूसरी प्रस्तुती शिव पंचाक्षर स्त्रोत पर छात्रा यशी, शिवांगी, खुशी हर्षिता रौनक लवणाया द्वारा की गई एवं अंतिम प्रस्तुती में ध्रुपद शंकर आती प्रचंड नाचत कर डमरू वाजत वंदिश पर छात्रा नित्या, एकता ,मुस्कान , गरिमा द्वारा प्रस्तुति दी गई कार्यक्रम के अंत मे कथक नृत्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ.अंजना झा द्वारा कुलसचिव प्रो राकेश कुशवाहा और कुलपति प्रो.पंडित साहित्य कुमार नाहर जी एवं ऑनलाईन जुड़े सभी दर्शकों का आभार व्यक्त व किया ।
