अब MP 12 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 8 फीसदी महंगाई भत्ता

भोपाल. मध्य प्रदेश के 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारी निराश है। इस बार वे केंद्र सरकार के कर्मचारियों से 8 प्रतिशत पीछे रह गए है। कर्मचारियों का कहना है कि जिसका डर था वहीं हुआ। पिछली बार 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता नहीं बढाया गया अब राज्य सरकार को एक साथ 8 प्रतिशत महंगाई भत्ता जुलाई 2023 से देना होगा।
जुलाई 2023 में जब मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान हुआ था तब कर्मचारी इस बात से भी खुश थे कि उनका महंगाई भत्ता केंद्र सरकार के बराबर कर दिया था लेकिन इसके बाद केंद्र ने 4 प्रतिशत बढाकर 46 प्रतिशत कर दिया। मध्य प्रदेश के कर्मचारी लगातार मंाग करते रहे लेकिन राज्य सरकार ने उसके बराबर नहीं किया। अब केंद्र सरकार ने 4 प्रतिशत और बढाकर 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता कर दिया। इस कारण राज्य सरकार के कर्मचारी 8 प्रतिशत से पीछे रह गए है। इससे मध्य प्रदेश के 12 लाख कर्मचारी नाराज हो गए है।
कर्मचारियों का कहना है कि राज्य सरकार हमेशा घोषणा करती थी कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समान महंगाई भत्ता दिया जाएगा लेकिन स्थिति बिगडती गई और केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देने में आगे निकल गया। केंद्र सरकार हमेशा समय पर महंगाई भत्ता जारी कर देती है। गुरूवार को केंद्र सरकार ने चार प्रतिशत और बढाकर अब अपने एक करोड से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों को 50 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर दिया। यह महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2024 से लागू किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *