सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 100 रुपए घटाए, अब 803 का मिलेगा सिलेंडर

नई दिल्ली. महिला दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बडी सौगात दी है। पीएम मोदी ने अपने एक्स हेंडल पर बताया कि रसोई गैस सिलेंडर में 100 रुपए की कमी की जा रही है। पीएम मोदी ने लिखा कि महिला दिवस के अवसर पर आज हमने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 100 रुपये की छूट का बडा फैसला किया है। इससे नारी शक्ति का जीवन आसान होने के साथ ही करोडों परिवारों का आर्थिक बोझ भी कम होगा। यह कदम पर्यावरण संरक्षण में भी मददगार बनेगा जिससे पूरे परिवार का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर भी घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹200 की कटौती की थी। - Dainik Bhaskar
4 महानगरों में ताजा कीमत
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस फैसले के बाद गृहणियों में खुशी की लहर है। एलपीजी की कीमतों में 100 रुपए की कमी से कई शहरों की कीमतों में कमी आ जाएगी। यदि 4 महानगरों की बात की जाए तो दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत फिलहाल 903 रुपए थी जो अब 803 रुपए हो जाएगी। इसके अलावा देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एलपीजी की कीमत 902.50 रुपए है जो अब कम होकर 802.50 रुपये रह जाएगी। कोलकाता में एलपीजी की कीमत 1000 रुपए और चेन्नई में 918.50 रुपए है लेकिन पीएम मोदी के फैसले के बाद एलपीजी की कीमत कोलकाता में 900 और चेन्नई में 818.50 रुपए रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *