“हेरीटेज वॉक” -तानसेन समाधि से केन्द्रीय संग्रहालय गूजरी महल तक “हेरीटेज वॉक” आयोजित

ग्वालियर – पुरातत्व के प्रति छात्र-छात्राओं व शिक्षकों में जन जाग्रति व अभिरूचि लाने के उद्देश्य से गुरूवार को तानसेन समाधि से केन्द्रीय संग्रहालय गूजरी महल ग्वालियर तक “हेरीटेज वॉक” आयोजन किया गया। उपसंचालक पुरातत्व अभिलेखागार पीसी महोबिया ने हरीझंडी दिखाकर “हेरीटेज वॉक” को रवाना किया। संचालनालय अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्यप्रदेश के दिशा-निर्देशानुसार इस “हेरीटेज वॉक” का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रोफेसर मनोज अवस्थी, प्रोफेसर कौशेलेन्द्र गुप्ता एवं प्राचार्य श्रीमती पूजा कुशवाहा द्वारा गूजरी महल में छात्र-छात्राओं को पुरातत्व के प्रति जागरुकता संबंधी जानकारी प्रदान की गई। बच्चों को संग्रहालय के पुरावशेषों का अवलोकन करवाया गया। जिसकी सभी के द्वारा प्रशंसा की गयी। इस अवसर पर कार्यालय के कर्मचारी सपन साहू, अनूप ब्रह्म भट्ट, मुकेश गाड़गे, संतोष वर्मा, चन्दन परिहार आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *