शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आए 14 बच्चे

कोटा. राजस्थान के कोटा में महाशिवरात्रि के दिन बडा हादसा हो गया। यहां शिव बारात के दौरान करंट लगने से 14 बच्चे झुलस गए। बच्चों को सरकार अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के अवसर पर शिव बारात का आयोजन किया गया था। बारात कोटा के प्रसिद्ध कुन्ही थर्मल चौराहे से शुरू होना थी, जैसे ही जुलूस शुरू हुआ ऊपर से गुजर रहे तार से सम्पर्क में आने से करंट फैल गया। बच्चों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *