603 रुपए में मिलगा सिलेंडर
नई दिल्ली. केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि कैबिनेअ ने पीएम उज्जवला योजना के उपभोक्ताओं को 31 मार्च 2025 तक 300 रुपये की सब्सिडी जारी रखने की मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस पर कुल खर्च 12000 करोड रुपये होगा। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का कहना है कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 10000 करोड रुपये से अधिक के बजट परिव्यय के साथ कए व्यापक राष्ट्रीय स्तर के इंडिया एआई मिशन को मंजूरी दे दी है।
1 मई 2016 को शुरू हुई थी योजना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवला योजना उनकी सबसे महत्वकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त में सिलेंडर देकर उन्होंने धुएं से उनको आजादी दिलाई। इस योजना की शुरूआत 1 मई 2016 को हुई थी। मोदी सरकार ने चुनावी साल में यह घोषणा कि है कि उज्जवला योजना पर मिलने वाली 300 रुपए की सब्सिडी अब एक साल तक और मिलेगी। महिलाओं को अब 31 मार्च 2025 तक इसका लाभ मिलेगा।
