कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, सरकार ने 4 प्रतिशत DA में बढ़ोतरी को दी मंजूरी
नई दिल्ली. होली से ठीक पहले मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बडा तोहफा दिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता में 4 प्रतिशत वृद्धि की मंजूरी दे दी गई है। इसी के साथ सरकारी कर्मचारियों का डीए 50 प्रतिशत हो गया है। अब तक महंगाई भत्ता 46 प्रतिशत है। सरकार का फैसला 1 जनवरी 2024 से जून 2024 तक के लिए लागू होगा। मोदी सरकार के इस फैसले से एक करोड से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के डीए में इजाफा होगा। इससे पहले 7वें वेतन आयोग के तहत 1 जुलाई 2023 से महंगाई भत्ता में इजाफा किया गया था।
मकान किराया भत्ता भी बढेगा
नई बढोतरी के बाद मंहगाई भत्ता 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार यदि डीए 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है तो मकान किराया भत्ता में वृद्धि होगी। इस बढोतरी के साथ कर्मचारियों के टेक-होम वेतन में इजाफा होगा।
ग्रेच्युटी लिमिट में होगा इजाफा
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि इस फैसले से सरकार पर 12869 करोड रुपये का बोझ बढेगा। गोयल ने बताया कि इस फैसले से एचआरए बढेगा। वहीं ग्रेच्युटी की सीमा बढाई गई है। गेच्युटी की लिमिट 20 लाख से 25 लाख रुपये कर दी गई है।
