ठग को पकड़ने के लिये क्राइम ब्रांच बनी मेहमान, आरोपी को दबोचते ही दौड़ाई कार ग्वालियर आकर रूकी, तब आरोपी को पता चला कि मैं गिरफ्तार हो गया हूं
ग्वालियर. मेहमान बनकर दिल्ली पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम ने 5 दिन की मशक्कत के बाद 40 लाख रूपाये से अधिक की ठगी कर फरार हुए आरोपी मनीष पुत्र श्यामसुन्दर अग्रवाल आयु 51 वर्ष निवासी गणेश मंदिर के सामने गौगजा रोड को दबोच लिया। जब तक आरोपी कुछ समझ पाता, क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे कार में बिठाया और कार को रफ्तार पकड़ ली। इसके बाद क्राइम ब्रांच की कार सीधे ग्वालियर आकर रूकी। आरोपी की तलाश में पिछले 5 दिन से क्राइम ब्रांच की टीम ग्वालियर और दिल्ली में लगी हुई थी। क्राइम ब्रांच ने पर्कड़े गये आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी राजेश चंदेल ने बताया है कि शहर के कई लोगों से लाखों रूपाये की ठगी कर फरार आरोपी को पकड़ने का टास्क एएसपी क्राइम ऋषिकेश मीणा को दिया। जिस पर एएसपी ने डीएसपी नागेन्द्रसिंह सिकरबार, टीआई क्राइम ब्रांच को पकड़ने के लिये टीम बनाने के निर्देश दिये। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी को और यहां से जानकारी मिली कि वह दिल्ली में रह रहा हहै। इसका पता चलते ही क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली रवाना हुई।
टीम ने 2 दिन दिया दरवाजे पर पहरा
दिल्ली में क्राइम ब्रांच ने 2 टीमें बनाई और एक ही ड्यूटी उसके घर पर और दूसरी टीम उसके संभावित स्थानों परद लगी। 2 दिन की मेहनत के बाद आरोपी आथ नहीं लगा तो क्राइम ब्रांच को शंका हुई कि उनका प्लान फेल हो गया है। इसलिये आरोपी खिसक गया है। इस दौरान क्राइम ब्रांच की दूसरी टीम के साथ आरोपी फरीदाबाद रोड पर लग गया। जब तक मनीष कुछ समझ पाता, उससे पहले ही उसे कार में बिठाया और कार स्टार्ट कर दी। कार जब ग्वालियर के रास्ते पहुंची तो आरोपी को पता चला कि उसे क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया।
2 साल से ढूंढ रही थी क्राइम ब्रांच
ऐसा बताया गया है कि आरोपी वर्ष 2022 से फरार है और कई बार पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम उसकी तलाश के लिये पहुंची, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। इस बार क्राइम ब्रांच मेहमान बनकर ग्वालियर के पते पर पहुंची, तब उसका पता चला कि वह दिल्ली में रह रहा है। दिल्ली गयी टीम स्वयं को मेहमान बताया, तब आरोपी लगा है।
टीम बनी मेहमान
क््राइम ब्रांच की टीम दिल्ली पहुंची तो वह मेहमान की भूमिका में थी इस बात को आसपास रहने वालों को मेहमान बताया तब जाकर आरोपी को पकड़ पाया। इस टीम के मुख्य मेहमान थे एएसआई दिनेश तोमर, हेड कांस्टेबल मनोज एस, रोहित अहिरबार, मनीष कटारे आदि ने कड़ी मशक्कत कर आरोपी को दबोचने में सफलता मिली।
क्या है आरोप
मनीष पुत्र स्व श्री श्यामसुंदर अग्रवाल उम्र 51 साल निवासी – गणेश मंदिर के सामने, नौगजा रोड थाना इंदरगंज, ज़िला ग्वालियर हाल निवास सेक्टर नंबर 4, Cancen Enclave, गुरुग्राम / इंद्रापुरी गाजियाबाद सर्किल दक्षिण दिल्ली ।
के कुल – 06 स्थाई वारंट चैक बाउंस के मामलों में लंबित है,
कुल – लेन देन 40 लाख से अधिक की राशि का है।
गुरुग्राम – फ़रीदाबाद रोड से गिरफ़्तार किया,
