एयर टर्मिनल के शुभारंभ से पूर्व राजमाता की प्रतिमा का होगा अनावरण
ग्वालियर. नवनिर्मित अंर्तराष्ट्रीय स्तर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरटर्मिनल के लोकार्पण समारोह में यहां स्थापित राजमाता विजयाराजे सिंधिया की प्रतिमा का अनावरण भी किया जायेगा। सोमवार की सुबह 85 बजे समारोह प्रारंभ हो जायेगा। 11.45 बजे पीएम नरेन्द्र मोदी इस टर्मिनल के लोकार्पण के साथ ही 1800 करोड़ रूपये के अन्य लोकार्पण भी करेंगे। इनमें देश के अन्य स्थानों पर बनकर तैयार हुए 16 एयर टर्मिनल भी षामिल है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज कलेक्ट्रेट में मंत्रियों के प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर समारोह की तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश दिये।
इस मौके पर सिंधिया ने कहा है कि ग्वालियर में नवनिर्मित एयर टर्मिनल सबसे कम समय में बनकर तैयार हुआ है। 500 करोड़ की लागत से बने इस टर्मिनल में राजमाता विजयाराहजे सिंधिया की प्रतिमा स्थापित की गयी है। समारोह में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जायेगा। समारोह में शामिल होने के लिये अंचल पर से लोग ग्वालियर आयेंगे। इसे देखते हुए उनकी पार्किग समेत अन्य व्सवस्थाओं को लेकर सिंधिया ने अधिकारियों को निर्देश दिये हुए कहा कि व्यवस्थायें ऐसी होना चाहिये जिससे कि किसी को भी समारोह स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। बैठक में प्रदेश के मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, मंत्री एंदलसिंह, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, उर्जामंत्री पद्युम्नसिंह तोमर, विधायक डॉ. सतीश सिकरबार, भाजपा जिलाध्यक्ष आदि लोग उपस्थित रहें।
हम सब मोदी परिवार के सदस्य-तुलसी सिलावट
हम सब मोदी परिवार के सदस्य है और शहर में जो भी मोदी सरकार का सदस्य है। वह सब 10 मार्च की सुबह 10.30 बजंे हर हाल में नवनिर्मित एयरपोर्ट पर पहुंचे। हमें इसकी चिंता करना है। इसलिये हम सभी कार्यकर्त्ताओं को अभी से ही प्राण पण जुट गये।
जाना चाहिये। जिससे कि इस समारोह को कामयाब बनाया जा सके। यह बात प्रदेश सरकार के मंत्री तुलसी सिलावट ने नदी गेट स्थित माधव मंगल वाटिका में आयोजित ग्वालियर पूर्व विधानसभा एवं ग्वालियर पूर्व विधानसभा एवं ग्वालियर इदक्षिण विधानसभा की बैठक में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कही। सिलावट ने कहा कि ग्वालियर लोकसभा संसदीय क्षेत्र से पार्टी ने पूर्व मंत्री भारत सिंह कुशवाह को मैदान में उतारा है। आप सभी को इस बार कड़ी मेहनत करके उन्हें भारी मतों से विजयी बनाना है। इस अवसर पर सांसद विवेक शेजवलकर ने कहा है कि ग्वालियर में नवनिर्मित एयरपोर्ट बनने में विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह तोकमर एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के अथक प्रयास रहे हैं। मंच पर प्रदेश का समिति सदस्य जयसिंह कुशवाह, रमेश अग्रवाल, मुन्ना लाल गोयल आदि लोग उपस्थित रहें।
