उमा भारती ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर किया खुलासा
भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 में चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुकी उमा भारती ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में ऐलान किया कि वे आने वाले दो साल तक चुनाव नहीं लड़ेंगी। उमा भारती ने इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी संदेश दिया है, उमा भारती ने उन्हें इमेल भी किया है। उमा का कहना है कि वे लोकसभा चुनाव को लेकर संगठन को बता चुकी हूं कि मैं दो साल चुनाव नहीं लड़ूंगी। उमा भारती ने कहा कि विश्व हिन्दू परिषद (वीएचपी) के सीनियर नेता अशोक सिंघल के कारण रामलला की प्रतिष्ठा हो सकी है। मैं केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही स्पष्ट कर चुकी हूं। अब केंद्रीय नेतृत्व स्पष्ट करें। मैं जेपी नड्डा के बयान का इंतजार कर रही हूं। गौरतलब है कि उमा भारती ने पहले कहा था कि वो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। आज-कल में दूसरी सूची आने वाले हैं।
मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करके सभी को चौंका दिया। प्रेस कांफ्रेंस में उनके तेवर तीखे थे। उन्होंने भाजपा आलाकमान को स्पष्ट कर दिया है कि उन्हें भाजपा के सीनियर नेताओं के आत्मसम्मान का सम्मान करना चाहिए। उमा भारती ने चुनाव नहीं लड़ने की इच्छा जताई है। उमा भारती ने इस सिलसिले में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को भी संदेश दिया है, उमा भारती ने उन्हें इमेल भी किया है। उमा का कहना है कि मैं इंतजार कर रही हूं। केंद्रीय नेतृत्व स्पष्ट करें। मैं केंद्रीय नेतृत्व को पहले ही स्पष्ट कर चुकी हूं।
उमा ने आगे कहा कि भाजपा को अपने सीनियर नेताओं का सम्मान करना चाहिए। मेरी उम्र तो मोदीजी से 10 साल कम हैं। मैंने जेपी नड्डा के बयान का इंतजार किया, उन्हें मेल भी किया। उमा ने भाजपा के लिए किए गए अपने कार्यों को भी गिनाया।
