MP में कलेक्टरों को मिला NSA लगाने का अधिकार, चुनाव में माहौल बिगाड़ने पर होगी कार्रवाई

भोपाल. लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में कलेक्टरों के अधिकार क्षेत्र में बढोतरी की गई है। अब कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने का अधिकार मिल गई है। राज्य में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगाडने के इनपुट के बीच जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम लगाने का अधिकार दिया गया है। इंटेलिजेंस की रिपोर्ट के अनुसारा मध्य प्रदेश में साम्प्रदायिक सद्भाव बिगडना और कानून व्यवस्था से खिलवाड करने की आशंका है।
लोकसभा चुनाव से पहले गृह विभाग ने कलेक्टरों को यह अधिकार दिए है। प्रदेश में कानून और शांति व्यवस्था बिगाडने पर अपराधियों पर एनएसए लगाया जाएगा। कलेक्टरों के पास यह अधिकार 1 अप्रैल से लेकर जून 2024 तक रहेगा। गृह विभाग ने यह फैसला आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लिया है। इधर निर्वाचन आयोग ने लोकसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। आयोग ने जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को जिलों के बॉर्डर पर सघन चेकिंग और सख्ती बढाने के निर्देश दिए है। आयोग ने चुनाव से पहले अवैध धन, शराब और हथियारों पर सख्त होने के लिए कहा है। इसके अलावा आयोग ने जिला सीमा में बने वेयर हाउस की भी लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *