आज शाम को फाइनल हो जाएगी कांग्रेस की पहली लिस्ट, ये नाम लगभग तय

भोपाल. लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस भी आज गुरूवार को अपने उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लेगी। दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में मध्य प्रदेश सहित अन्य राज्यों की करीब 100 सीटों पर मंथन होगा। एक-दो दिन में कांग्रेस भी अपनी पहली सूची जारी कर देगी। इस अहम बैठक के लिए मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे है।
मध्य प्रदेश के उम्मीदवारों के नामों का मंथन गुरूवार शाम को दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में होगा। इस बैठक में मध्य प्रदेश की सीटों के साथ ही अन्य राज्यों के 100 नामों पर मंथन किया जाएगा। इसके बाद एक से दो दिन में कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी जाएगी। इस अहम बैठक में हिस्सा लेने के लिए मध्य प्रदेश के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और सीईसी के सदस्य ओंकार सिंह मरकाम शामिल होंगे। कांग्रेस को ज्यादा मशक्कत मध्य प्रदेश की 29 में से 28 सीटों पर करना पडेगी क्योंकि यह 28 सीट भाजपा के कब्जे में है। बता दें कि भाजपा ने मध्य प्रदेश के 24 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। 5 नामों पर पेंच फंसा है उसे भी एक-दो दिन में फाइनल कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *