ग्वालियर के गढ्डों में समा गए 8 करोड, टूटी सडकों से प्रदूषण का स्तर बढ रहा

ग्वालियर. नगर निगम ने शहर की सड़कों के गढ्डों को ढांकने का काम शुरू कर दिया है। डामर की सडकों पर मुरम-गिट्टी का लेप लगाया जा रहा है इससे गढ्डे भरे तो गए पर परेशानी बढा गए। गढ्डों में भरी जाने वाली गिट्टी और मुरम वाहनों के गुजरने से सडक पर फैल रही है और हवा में धूल का गुबार बना रही है। इससे परेशानी दो पहिया वाहन चालक औश्र राहगीरों को सबसे अधिक हो रही है लेकिन नगर निगम अफसरों को इससे कोई मतलब नहीं है क्योंकि निगम के सडक मरम्मत के लिए जो थोडा बहुत ही बजट बचा है उसे ठिकाने की कवायद शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि नगर निगम शहर की टूटी सडकों के संधारण के नाम पर अब तक 8 करोड रुपये ठिकाने लगा चुकी है लेकिन गढ्डे है कि कम होने का नाम ही नहीं ले रहे है। टूटी सडकों से शहर में प्रदूषण का स्तर बढ रहा है।
दिखावे की मरम्म्त
टूटी सडकों पर नगर निगम ने दिखावे की मरम्मत करना शुरू की है। सिटी सेंटर में आयकर भवन के पीछे सडक पर आधा-आधा फीट के गढ्डों को भरने के लिए बुधवार सुबह गिट्टी और मुरम से भरकर वाहन पहुंचे। उन्होंने कुछ गढ्डों को तो भरा पर कुछ को छोड दिया है। इन गढ्डों में गिरट्टी और मुरम डाली गई है जब उस पर से होकर वाहन गुजरते ही वह गढ्डों से बाहर निकलकर सडक पर बिखर गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *