आज कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढाकर 50 प्रतिशत कर सकती है सरकार

नई दिल्ली. लोकसभा चुनावों से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बडी सौगात मिल सकती है। खबर है कि गुरूवार शाम होने वाली केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढाने पर फैसला हो सकता है। यदि ऐसा होता है तो केंद्र सरकार के कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 50 प्रतिशत हो जाएगा। इसका लाभ 48.67 लाख केंद्रीय कर्मियों और 67.95 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में महंगाई भत्ता 4 प्रतिशत बढाकर 46 प्रतिशत कर दिया गया था।
सैलरी पर कैसे पडा असर
आज 4 प्रतिशत की बढोतरी के बाद डीए 50 प्रतिशत तक पहुंच जाएगा। 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों के अनुसार यदि डीए 50 प्रतिशत तक पहुंच जाता है तो मकान किराया भत्ता, बच्चों की शिक्षा भत्ता, परिवहन भत्ता आदि में भी बढोतरी होगी। इन बढोतरी के साथ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को टेक-होम भत्ता भी बढ जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *