राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल का 10 मार्च को पीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
ग्वालियर. अंतर्राष्ट्रीय स्तर के राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल के 10 मार्च को प्रस्तावित उद्घाटन समारोह से पहले बुधवार को ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। मंत्रीद्वय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
