MP में घरेलू और कृषि बिजली उपभोक्ताओं को राहत, नहीं बढ़ाई गईं दरें
भोपाल. मध्य प्रदेश के 1 करोड 8 लाख घरेलू और लगभग 35 लाख कृषि उपभोक्ताओं को बिजली जिस दर पर मिल रही है उसी दर पर आगे भी मिलती रहेगी। मध्य प्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने विद्युत दरों को लेकर आदेश जारी कर दिया। निम्न दाब घरेलू, गैर घरेलू, औद्योगिक और कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं की विद्युत दरों में कोई बढोतरी नहीं की गई है।
पिछले वर्ष की तुलना में विद्युत दरों में केवल 07 प्रतिशत की औसत दर वृद्धि स्ट्रीट लाइट के लिए हुई है जिसका असर आम उपभोक्ता पर नहीं पडेगा। उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली उपलब्ध कराने के लिए सरकार 25 हजार 500 करोड रुपए का अनुदान देगी। यह भी निर्णय लिया गया है कि उपभोक्ताओं को अब न्यूनतम प्रभार नहीं देना होगा। इससे उन्हें बडी राहत मिली है।
कृषि उपभोक्ताओं को केवल 7 प्रतिशत राशि देनी होगी
प्रदेश में तीन हॉर्सपावर, पांच हॉर्सपावर और 10 हॉर्सपावर के कृषि उपभोक्ताओं का बिजली बिल पूरे वर्ष में क्रमशः 2953352676 एवं 111667 रुपये बनता है। जबकि किसान को तीन हॉर्सपावर के पंप के लिए 2250 पांच हॉर्सपावर पंप के लिए 3750 और दस हॉर्सपावर के पंप के लिए केवल 7500 रुपये का ही भुगतान करना होगा।
