ग्वालियर में रिफाइंड और पाम ऑयल से बना रहे थे मावा, 8 लाख रुपये का माल जब्त

ग्वालियर. डबरा तहसील में खा़ सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने एक घर में छापामार कार्रवाई करते हुए रिफाइंड और पाम ऑयल से मावा बनते हुए पकडा। सैंपल लेकर टीम ने 200 किलो मावा, 1200 किलो घी और 40 किलो पाम ऑयल जब्त किया साथ ही जहां मावा बन रहा था उस स्थान को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान 8 लाख रुपए का माल जब्त किया गया। बिना लाइसेंस के यह काम किया जा रहा था।
जेल रोड डबरा स्थित दिनेश शिवहरे के यहां रिफाइंड और पाम ऑयल मिलाकर मावा बनाने का काम किया जा रहा था। शिकायत पर कार्रवाई करने पहुंची टीम यह देखकर सन्न रह गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह, निरूपमा शर्मा ने मौके पर मिली खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। मावा, मिल्क क्रीम, घी, रिफाइंड पाम ऑयल के नमूने लिए और इनको जांच के लिए राज्य स्तरीय लैब में भेजा जाएगा।
10 सैंपल लिए गए
इसके साथ ही टीम ने टेकनपुर डबरा से शीतला दूध डेयरी पर कार्रवाई करते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश गुप्ता ने दूध, दही के सैंपल लिए। वहीं श्रीखाटू श्याम दूध डेयरी टेकनपुर से खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेन्द्र सिंह ने दूध और दूध क्रीम के सैंपल लिए। तीन प्रतिष्ठानों पर की गई कार्रवाई में टीम ने 10 सैंपल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *