कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से कहा, सांसद शंकर लालवानी का टिकट कटा

इंदौर. भाजपा की पहली सूची में इंदौर सहित प्रदेश की पांच सीटों को होल्ड पर होने के बीच बुधवार को कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विवादास्पद बयान दे दिया। ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महिला शक्ति वंदन कार्यक्रम में उन्होंने मंच से कह दिया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चाहते है कि महिलाएं आगे बढें। मकान की रजिस्ट्री में उनका नाम हो। मैंने तो सुना है कि शंकर लालवानी का टिकट भी इसलिए कटा क्योंकि ये यहां से किसी महिला को टिकट देना चाहते है।
भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें भोपाल से प्रज्ञा ठाकुर का नाम कट गया है। हालांकि पहली सूची में इंदौर का नाम नहीं है। माना जा रहा है कि इस बार सांसद शंकर लालवानी की जगह किसी दूसरे को टिकट दिया जा सकता है। इसमें कई नामों को लेकर कयासों का दौर जारी है और कई नाम चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *