सोने के भाव में भारी उछाल, 70 हजार पार होने वाला है सोने का भाव

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक बार फिर सोने-चांदी की कीमतों जबरदस्त उछाल आया है। सोना नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। 10 ग्राम सोना 65 हजार के पार पहुंच गया है। भोपाल सराफा बाजार में तो यह 66400 पर पहुंच गया है। सोने-चांदी के उछाल से इस बार शादियों का बजट थोडा बड जाएगा।
भोपाल सर्राफा बाजार में तो यह 66400 रुपए और इंदौर सर्राफा बाजार में प्रति 10 ग्राम 66175 रुपए की रेकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। नई दिल्ली से आ रही खबरों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में गोल्ड की कीमतें बढने से घरेलू बाजार में भी सोना नई ऊंचाइयां छू रहा है। देश के सर्राफा बाजारों में प्रति 10 ग्राम हाजिर सोना 65000 रुपए के पार निकल गया वहीं एमसीएक्स पर यह 64347 रुपए पर ट्रेड कर रहा था जो गोल्ड की ऑल टाइम हाई कीमत है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी प्रति औंस सोने की कीमत अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 2126 डॉलर पर पहुंच गई। एक औंस में 28.35 ग्राम सोना होता है। 2024 में गोल्ड की कीमतें 2.5 प्रतिशत बढी है। गोल्ड की कीमतें बढने से इसके निवेशकों को फायदा हुआ है लेकिन देश में अभी शादियों का मौसम चल रहा है ऐसे में गोल्ड की कीमतें बढने से लोगों की परेशानी बढ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *