ओला पीडि़त किसानों के बीच पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, गले से लिपटकर रोने लगी महिलायें, सिंधिया बोले चिंता मत करों मैं तुम्हारे साथ हूं
गुना. केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से महिला किसान लिपटकर रोने लगी, वह जिले के बेंहटाघाट में ओला प्रभावित फसल देख रहे थे। महिलाओं के रोने पर मंत्री ने कहा ढांढस रखिये। चिन्ता मत करो, मैं मुआवजा दिलवाऊंगा, मैंने सर्वे करा दिया है। केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया बुंधवार को गुना से अशोकनगर और फिर शिवपुरी जायेंगे। वह वहां पर ओला पीडि़त किसानों से मिलेंगे, ओला से फसल का नुकसान का सर्वे करा मुआवजा दिलाने की पहल करेंगे। वह स्थानीय प्रशासन को साथ लेकर खेतों में हुए नुकसान का आकलन करायेंगे और कुछ किसानों को उन्होंने मौके पर ही मदद मुहैया कराई है।
सिंधिया की गारंटी, प्रशासन किसानों के साथ
गुना के इमझरा गांव में भी सिंधिया ने फसल को देखा। यहां उन्होंने कहा, ‘गुना, ग्वालियर, मालवा और भोपाल संभाग के किसानों को दुख की घड़ी से गुजरना पड़ रहा है। सिंधिया परिवार मानता है कि पृथ्वी माता को पूजने वाला अगर कोई वर्ग या श्रेणी है, तो वो हमारे अन्नदाता हैं। अन्नदाताओं को मजबूत करना, सिंधिया परिवार की केवल जिम्मेदारी नहीं, धर्म भी है।’उन्होंने कहा, ‘सुख में आऊं न आऊं, लेकिन दुख में सिंधिया परिवार का मुखिया होने के नाते हम जरूर आते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी किसान हैं। उनसे मेरी फोन पर चर्चा हुई है। गारंटी देता हूं कि पूरा मध्यप्रदेश प्रशासन इस दुख की घड़ी में आपके साथ खड़ा है।’
