ग्वालियर विमानतल पर सीएम मोहन यादव के साथ आये सांसद गौतम गंभीर

ग्वालियर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव राजकीय विमान से राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल महाराजपुरा पहुँचे। विमानतल के वीआईपी लाउंज से वीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में हो रहे कार्यक्रम में हो रहे हैं शामिल। सीएम के साथ दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर थे इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने उनका गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
विमानतल पर जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावटए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमरए भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवालए भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरीए नगर निगम सभापति व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुख्यमंत्री डॉ यादव के स्वागत के लिए पहुँचे थे।भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ यादव के साथ राज्य शासन के अपर सचिव श्री अविनाश लवानिया भी आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *