ट्रेनों में महज 10 रुपए में कर सकेंगे सफर, कई गुना कम कर दिया किराया
ग्वालियर. ट्रेनों का किराया कभी कम नहीं होता बल्कि हमेशा बढता ही है, हालांकि इस बार रेलवे ने चौंका दिया है। कोविड के बाद पहली बार ट्रेनों का किराया कम किया है। रेलवे ने पैसेंजर ट्रेनों के यात्रियों को यह सुविधा दी है। अभी तक जितना किराया लगा रहा था अब उससे कई गुना कम न्यूनतम किराया लगेगा।
पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बडी राहत
रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों को अब बडी राहत दी है। अभी तक पैसेंजर में एक्सप्रेस का किराया लिया जा रहा था लेकिन अब पैसेंजर ट्रेनों में पहले वाला किराया लागू कर दिया गया है। इसके अनुसार अब पैसेंजर ट्रेनों में यात्री महज 10 रुपए में ही यात्रा कर सकेंगे।
कोविड के समय से अभी तक कई ट्रेनों को एक्सप्रेस ट्रेन के तौर पर चलाया जा रहा था। इससे यात्रियों को पैसेंजर ट्रेनों में भी तुलनात्मक रूप् में दो से तीन गुना ज्यादा किराया देना पड रहा था। अब यात्रियों को इससे छुटकारा मिल गया है।
