सांस्कृतिक रैली से राज्यस्तरीय युवा उत्सव ‘‘युवा तरंग’’ का आगाज

11 विश्वविद्यालय के 700 छा़त्र-छात्रायें शामिल, 22 विधाओं में दिखायेंगे हुनर
ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय में 3 दिवसीय अंतर विश्वविद्यालय राज्यस्तरीय युवा उत्सव ‘‘युवा तरंग’’ शुक्रवार की सुबह 11 बजे निकाली गयी रैली से प्रारंभ हो गया है। इसमें प्रदेश के 11 विश्वविद्यालयों के युवा कलाकार भाग लेने आये हुए हैं। शुक्रवार की सुबह सबसे पहले सभी विश्वविद्यालयों की टीमों ने जीवाजी विश्वविद्यालय परिसर के उद्यान में एकत्रित छात्र-छात्राओं सांस्कृतिक रैली निकाली गयी। इसमें प्रत्येक विश्वविद्यालय की टीमों में शामिल छात्र-छात्राये ंरंग-बिरंगे आकर्षक परिधानों में डांस करते हुए कार्यक्रम स्थल अटल सभागार पहुंचे।


कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरबिंद कुमार शुक्ला के मुख्य आतिथ्य में युवा उत्सव का उद्घाटन समारोह हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने की। जीवाजी विश्वविद्यालय के डीएसडब्ल्यू प्रो. जेएन गौतम ने बताया कि 3 दिन सांस्कृतिक, साहित्यक एवं चित्रकला की 22 विधाओं की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी है।

जिनमें सभी विश्वविद्यालयों की टीमों में आये लगभग 700 प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। सभी की नजर युवा उत्सव की ‘‘चैम्पियन ट्रॉफी’’ पर है। 22 विधाओं में से अधिकतर विधाओं की प्रतियोगिताओं में जिस भी विश्वविद्यालय की टीमें पहले स्थान पर रहेंगे। उसे ही युवा उत्सव की चैम्पियन ट्रॉफी प्रदान की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *