एक हजार बिस्तर अस्पताल का गेटा घिरा वाहनों, यातायात पुलिस की कार्यवाही से मचा हड़कंप, 70 वाहनों से वसूला जुर्माना
ग्वालियर. यातायात पुलिस ने गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में रोड़ा बन रहे सड़क पर खडे लगभग आधा सैकड़ा सवारी वाहनों को थाने पहुंचाकर जुर्माना वसूल किया है। पुलिस ने 70 वाहनों से 30 हजार रूपये जुर्माना वसूला गया है और 2 दर्जन वाहन अभी भी थाने में खड़े है। पुलिस कार्यवाही के बाद यहां पर हड़कम्प मच गया और सवारी वाहनों से घिरा एक हजार बिस्तर अस्पताल का गेट खाली हो गया और मरीजों की परेशानी दूर हो गयी।
डीएसपी ट्रैफिक अजीत चौहान ने बताया कि कुछ दिनों से शिकायत मिल रही थी कि एक हजार बिस्तर अस्पताल गेट पर सवारी वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है और मरीजों को आने जाने में परेशानी होती है। हद तो यह है कि गंभीर मरीजों को भी गेट पर अड़े इन वाहनों के कारण अंदर पहुंचाने में परेशानी होती है। शिकायत का समाधान करने के लिये डीएसपी यातायात अजीत सिंह चौहान, सूबेदार अभिषेक रघुबंशी पुलिस जवानों के साथ यहां पर पहुंचे तो पूरा गेट सवारी वाहनों की वजह जाम था। पुलिस ने मौके पर मिले सैकड़ा से अधिक वाहनों को थाने पहुंचा दिया।
वाहनों को छुड़ाने आए सिफारिस भरे फोन
वाहनों के थाने पहुंचते ही कुछ रसूखदारों के फोन पुलिस अफसरों के पास पहुंचे और उनकी सिफारिस की, लेकिन इन सवारी वाहन चालकों को काफी समय से समझाइश देने के बाद इनके व्यवहार में सुधार ना होने के कारण पुलिस अफसरों ने एक भी सिफारिश को नहीं सूना और सभी वाहनों के चालान कर दिए।
पुलिस के एक्शन से मचा हड़कंप
पुलिस कार्रवाई के शुरू होते ही सड़क पर बेतरतीव खड़े सवारी वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन गायब हो गए और जो वाहन गेट पर दो मिनट से ज्यादा रूका उसे थाने पहुंचा दिया। इस दौरान पुलिस ने 82 वाहनों को पकड़ा है। जिनमें 70 वाहनों पर चालान कर जुर्माना वसूल किया है।
