कहीं राहुल तो कही प्रियंका गांधी ने संभाला मोर्चा, कहीं राहुल गांधी के फोन से बनी बात, गठबंधन पर कांग्रेस के लिये अच्छी आ रही है

नई दिल्ली. इंडिया गठबंधन से एक के बाद एक दल किनारा कर रहे थे। सबसे पहले ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है तो इसके कुछ ही दिन के अन्दर गठबंधन की इस कवायद के सूत्रधार नीतीश कुमार एनडीए के साथ हो लिये। पश्चिम बंगाल और बिहार में इन झटकों से कांग्रेस और गठबंधन उबर भी नहीं पाये थे कि उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हो ली। एक के बाद एक पार्टियां गठबंधन छोड़कर जा रही थी। दिल्ली से पंजाब और उत्तर प्रदेश तक सीट बंटवारे के उलझे गणित के बीच राजनीतिक दल कांग्रेस को आंखें दिखा रहे थे।
इंडिया गठबंधन के भविष्य और इसकी तस्वीर को लेकर बातें शुरू हो गयी थी। लेकिन अब यूपी-महाराष्ट्र से दिल्ली और पश्चिम बंगाल तक से कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के लिये आखिरकार अच्छी खबरे आने लगी है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की सक्रियता के बाद कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के साथ सीट शेयरिंग का औपचारिक ऐलान हो गया तो वहीं महाराष्ट्र में भी बात बनती नजर आ रही है। दिल्ली के सीएम अरबिंद केजरीवाल के बंगले पर कांग्रेस और आम-आदमी पार्टी के नेताओं की बैठक हुई जिसमें सीट शेयरिंग फॉर्मूला करीब-करीब तय बताया जा रहा है तो वहीं पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी का रूयख अब नरम पड़ता नजर आ रहा है। सबसे पहले बात उत्तरप्रदेश की कर लेते हैं। जहां सपा-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग का ऐलान भी हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *