पुलिस ने 2 माह में खोजे 51 लाख 12 हजार रूपये कीमत के 211 मोबाइल
ग्वालियर। प्रतिदिन मोबाइल गुम होने के संबंध आवेदन प्राप्त हो रहे है। जिस पर से पुलिस अधीक्षक द्वारा ASP ऋषिकेश मीणा को उक्त मोबाइलों को सायबर सेल ग्वालियर की टीम से ट्रेस कराकर उनकी शीघ्र बरामदगी कराने हेतु निर्देशित किया गया।
DSP अपराध नागेन्द्र सिंह सिकरवार एवं प्रभारी सायबर सेल SI श्रीमती रजनी सिंह रघुवंशी द्वारा मोबाइल गुम होने संबधी प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु सायबर सेल की टीम को लगाया गया। सायबर सेल टीम द्वारा उक्त आवेदनों पर सत्त कार्यवाही करते हुये विभिन्न कम्पनियों के 211 मोबाइलो को ट्रेस कर बरामद किया गया।
सायबर सेल की टीम ने माह दिसम्बर-जनबरी 2024 में लगभग 51 लाख 12 हजार रूपये कीमत के 211 मोबाइल बरामद किये जो कि एप्पल, ओपो, वनप्लस, सेमसंग, वीवो, टेक्नो, रेडमी, रीयलमी, एमआई आदि कंपनियों के है। उक्त मोबाइलों को ग्वालियर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों व सायबर सेल की टीम द्वारा मोबाइल मालिकों को सुपुर्द किया गया। उक्त सभी मोबाइलों को ग्वालियर, गुना, भिण्ड, मुरैना, शिवपुरी, दतिया, भोपाल, एवं उ.प्र., दिल्ली, बिहार, राजस्थान, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, गुजरात आदि स्थानों से ट्रेस किया जाकर बरामद किये गये थे। उक्त मोबाईल मिलने वालो में ऑटो चालक, आशा वर्कर, प्राईवेट जोव, फेक्ट्री वर्कर, किसान, कथा बाचक, छात्र, शिक्षक, गृहणी, एक्स सर्विसमेन, आकाशबाणी अधिकारी, वकील, व्यापारी, फोरेस्ट गार्ड, इलेक्ट्रीसियन, सब्जी विक्रेता, आदि के मोबाईल बरामद किये गये है। मोबाइल वापस मिलने पर सभी मोबाइल धारकों के चेहरे पर पुनः मुस्कान लौट आई। सभी मोबाइल मालिकों द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं सायबर सेल की टीम का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
