J&K के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के घर CBI का छापा, कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में 300 करोड़ रूपये की रिश्वत का आरोप

नई दिल्ली. सीबीआई ने गुरूवार की सूबह (22 फरवराी) पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के ठिकाने पर छापा मारा है और साथ ही दिल्ली में 29 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की की है। यह कार्यवाही कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट में करप्शन को लेकर की गयी है। सत्यपाल मलिक ने राज्यपाल रहने के दौरान दावा किया था। कि हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की 2 फाइलें क्लीयर करने के लिये उन्हें 300 करोड़ रूपये की रिश्त की पेशकश की गयी थी।
इससे पहले कीरू हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट को लेकर 6 जुलाई 2022 में भी देशभर में 16 जगहों पर छापेमारी की गयीथी। गुंरूवार रेड के बाद मलिक ने एक्स पर पोस्ट किया और कहा है कि किसान का बेटा हूं छापों से नहीं घबराऊंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *