ग्वालियर में खाद्य प्रतिष्ठानों से जांच दलों ने लिए नमूने, जुर्माना भी वसूला
ग्वालियर. खाद्य सुरक्षा जांच दलों ने विभिन्न स्थानों पर खाद्य प्रतिष्ठानों और डेयरियों का निरीक्षण कर नमूने लिए। इसके साथ ही प्रतिष्ठानों पर पूर्व में किए गए जुर्मानों की राशि भी वसूल की। चलित लैब के माध्यम से नमूनों को भी जांचा गया।
मिलावट की पहचान करने के सरल तरीका को बताया
चलित खाद्य परीक्षण लैब ग्रामीण क्षेत्र के शासकीय हाईस्कूल मिहोना, घाटीगांव ग्वालियर म.प्र. पर पहुंच कर विद्यालयीन छात्र- छात्राओं को खाद्य पदार्थो में मिलावट की पहचान करने के सरल तरीकों को बताया, जिनसे आप स्वयं भी घर पर भी खाद्य पदार्थो की शुद्धता जांच सकते है। साथ ही स्कूल परिसर शिक्षक एवं विद्यार्थीयो के बीच चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला (एमएफटीएल) से इन खाद्य पदार्थो के मिलावट के परीक्षण भी दिखाए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों से ढाई लाख रूपये जुर्माना राशि को वसूल किया गया। राकेश कन्नौजिया ने अवमानक मावा के प्रकरण में 45 हजार रूपये, होटल गोल्डन पैलेस सिटीसेंटर ने 20 हजार रुपये, होटल लैंडमार्क मानिक विलास कालोनी ने दो प्रकरणो में एक लाख रुपये, होटल शेल्टर पड़ाव ने 75 हजार रुपये, होटल आदित्याज ने 10 हजार रूपये जुर्माना राशि को जमा किया गया।
