ड्रायवर को आया हार्टअटैक तो शोभायात्रा में जा घुसी बेलगाम बोलेरो, घटनास्थल पर 2 की मौत

जयपुर/नागौर. राजस्थान के नागौर स्थित डेगाना में विश्वकर्मा जयंती के दौरान बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, एक बोलेरो बेकाबू शोभायात्रा के बीच में घुस गयी। जिसने लगभग 1 दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया। जिसमें से 2 की मौत हो गयी और बाकी घायलों को अजमेर रेफर कर किया गया है। कुछ घायलों का डेमाना में भी इलाज हो रहा है। जब बाजार में शोभायात्रा निकल रही थी तो इस बीच काफी भीड़ थी जिसमें बच्चे और महिलायें भी शामिल थी।
सड़क दुर्घटना के बाद डेगाना अस्पताल में भारी भीड़ गयी है। दरअसल बोलेरो चालक को हार्ट अटैक आ गया और जिसके बाद उसका गाड़ी पर से नियंत्रण नहीं रहा है और बोलेरो लोगों को कुचलती हुई आगे निकल गयी। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे बोलेरो भीड़ में घुसती है और लोगों को कुचलती हुई आगे निकल जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *