EVM के विरोध में दिल्ली में दिग्विजय हिरासत में
नई दिल्ली. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरूवार को ईवीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने दिल्ली पहुंचे। परमिशन नहीं होने की वजह से पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। धरना जंतर-मंतर में तय था लेकन पुलिस ने परमिशन नहीं दी।
लोकसभा चुनाव से पहले एक बार फिर से ईवीएम का मामला गरमाने लगा है। कांग्रेस इस संबंध में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। हालांकि प्रदर्शन की अनुमति दिल्ली पुलिस ने नहीं दी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने दावा किया है कि अगर चुनाव बैलेट पेपर से करवाए जांए तो पीएम मोदी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे। उनका कहना है कि केंद्र सरकार के लिए ईवीएम सबसे बडा हथियार है।
