गुण्ड बोला-मुझे GST दो मतलब गुण्डा सर्विस टैक्स, पुलिस से कहा रेत वाले डम्परों से 15 हजार प्रतिमाह चाहिये

ग्वालियर. पुलिस ने रेत के डम्परों के स्टाफ को लूटने वाली गैंग के सरगना को गिरफ्तार किया है। 2 दिन पहले गैंग ने रेत भरने सिंध नदी की तरफ जा रहे डम्पर को रोक लिया था। डम्पर के ड्रायवर और हेल्पर से राइफल अडाकर 50 हजार रूपये लूट लिये थे। जिसके बाद पुलिस ने यह कार्यवाही की है। यह गैंग बेहट से सटे जंगल में सिंध नदी से रेत भरकर आने-जाने डम्परों को लूटती है। बदमाश गायों के झुण्ड को रास्ते में हांक देते। यहां से निकलने वाले डम्पर ड्रायवर गायों को देखकर ब्रेक लगाते हैं। इसी दौरान बदमाश कई राउंड फायरिंग करते हैं। जिससे डम्पर स्टाफ दहशत में आते थे। गैंग इसी बात का फायदा उठाकर लूटकर गाड़ी के टायर में गोली मारकर भाग जाते हैं।

गैंग के अलावा हरेन्द्र गुर्जर ने पुलिस से कहा था कि मुझे रेत खदान पर आने-जाने वाले वाहनों से 15 हजार रूपये प्रतिमाह के हिसाब से जीएसटी चाहिये ।जीएसटी मतलब गुण्डा सर्विस टैक्स, पुलिस ने बताया कि बदमाश के 2 साथी रामस्वरूप गुर्जर और नानू उर्फ नारायण गुर्जर फरार है। पुलिस उनकी ही तलाश कर रही है।
20 दिन में तीन डम्पर के स्टाफ से की लूटपाट
ग्वालियर शहर से 45 किमी दूर आंखिरी गांव बेहट, रनगंवा के आसपास का पूरा इलाका गुर्जर बाहुल्य है। यही से रतनगढ के जंगल से डम्पर -ट्रक सिंध नदी के किनारे रेत की खदान तक जाते हैं। इन्हीं गांव से सटे जंगलों में बदमाश वाहनों से लूटपाट करते हैं। बेहट थाना क्षेत्र के बेहट, रनगवा, रतनगढ से लगे जंगल में पिछले 20 दिन में 3 डम्पर से लूटपाट और गोलीबारी की घटनाये हो चुकी है।
पिता के नाम रजिस्टर्ड राइफल का लूट में इस्तेमाल
SDOP बेहट संतोष पटेल ने बताया कि बदमाशों की तलाश में उटीला, हस्तिनापुर और बेहट पुलिस ने सर्च किया। हरेंद्र गुर्जर (टिकटौली, बेहट) को 6500 रुपए कैश, टूटे मोबाइल, बाइक और राइफल जब्त कर गिरफ्तार किया है। उसके साथी भिंड जिले के मौ के रहने वाले नानू उर्फ नारायण गुर्जर और रामस्वरूप गुर्जर अभी फरार हैं। आरोपियों ने रेत खदान पर जा रहे भिंड के गोरमी के रहने वाले डंपर चालक देवेंद्र गुर्जर और हेल्पर लवकुश गुर्जर से लूटपाट की थी।पकड़े गए बदमाश से मिली 35 बोर की राइफल उसके पिता के नाम पर रजिस्टर्ड है। उसने पूछताछ में बताया कि यह बंदूक उसके पिता की है। वारदात में एक बंदूक और इस्तेमाल की गई है। यह भी दूसरे आरोपी के पिता की बताई जा रही है।
