VISM ग्रुप में स्व. गुरूबख्श सिंह राठौर की 9वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

ग्वालियर. व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज के चेयरमैन डाॅ. सुनील कुमार सिंह के पूज्नीय पिताजी स्व. गुरूबख्श सिंह राठौर की 9वीं पुण्यतिथि महाविद्यालय में 22 फरवरी को गुरूबख्श सिंह सभागार में मनाई गई। इस मौके पर व्हीआईएसएम ग्रुप की निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह ने स्व. गुरूबख्श सिंह के जीवन यात्रा पर प्रकाश डालते हुऐ उनके उल्लेखनीय कार्यो को याद किया। उन्होने बताया कि स्व. गुरूबख्श सिंह का जन्म सन् 1919 में सनौड़ा ईश्वरी जिला फरूर्खाबाद उ.प्र. में हुआ। गाॅव में दूर-दूर तक शिक्षा व्यवस्था नही होने के कारण उन्होंने अपने प्रयासो से गाॅव में सर्वप्रथम प्राइमरी स्कूल स्थापित किया साथ ही स्वयं की भूमि पर सन् 1972 में जूनियर हाई स्कूल खोला। इसके साथ उन्होंने चिकित्सा एवं कृषि विकास की दृष्टि से गरीब व किसानो की मदद की एवं उनके बच्चों को शिक्षा प्रदान कराई।

उनके द्वारा समाजहित में किये गए कार्यो की ग्रामवासी आज भी सराहना करते है। स्व. गुरूबख्श सिंह राठौर से प्रेरणा लेकर उनके सपनो को आगे बढ़ाते हुए उनके पुत्र डाॅ. सुनील राठौर ने उन्ही के नाम से सन् 2004 में गुरूबख्श सिंह कल्याण समिति की स्थापना की एवं 2006-07 में व्हीआईएसएम ग्रुप आफ स्ट्डीज की स्थापना की जिसमें नर्सिंग, फार्मेसी, पैरामेडीकल, लाइफ सांइस आदि कोर्स संचालित हो रहे है, जो आज अपने उन्नति के पथ पर अग्रसर है। उनके पुत्र डाॅ. सनील राठौर ने एक कदम आगे बढते हुए जन स्वास्थ्य के क्षेत्र में व्हीआईएसएम हाॅस्पिटल की भी स्थापना की। अंत में संस्थान की चेयरपर्सन श्रीमती सरोज राठौर, ग्रुप निदेशक डाॅ. प्रज्ञा सिंह, सहित समस्त स्टाॅफ व छात्र-छात्राओं ने स्व. श्री गुरूबख्श सिंह जी को श्रद्धासुमन अर्पित किये एवं दो मिनट का मौन धारण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *