राहुल गांधी ग्वालियर में करेंगे रोड शो

भोपाल. राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मध्य प्रदेश में दो मार्च को मुरैना से प्रवेश करेगी। यह छह या सात दिन प्रदेश में रहेगी। इस दौरान 690 किलोमीटर की यात्रा होगी। कांग्रेसियों ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि यात्रा मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, ब्यावरा, शाजापुर, मक्सी, उज्जैन, बड़नगर, बदनावर और सैलाना से गुजरेगी।

राहुल गांधी की न्याय यात्रा बुधवार को कानपुर (UP) पहुंची। यात्रा का आज ब्रेक है। - Dainik Bhaskar
इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ राहुल गांधी का संवाद होगा। पांच सभाएं भी होंगी। राहुल गांधी उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन भी कर सकते हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डा. विक्रांत भूरिया ने बताया कि प्रदेश में यात्रा के प्रवेश पर युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी भी पूरी सक्रियता से जुटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *