कैबिनेट बैठक में गन्ना खरीद कीमत में 8 फीसदी की बढ़ोतरी
नई दिल्ली. केंद्र की कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। मोदी कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत में 8 प्रतिशत की वृद्धि की मंजूरी दी है। कैबिनेट ने गन्ना खरीद की कीमत को 315 रुपये प्रति क्विंटल से बढाकर 340 रुपये प्रति क्विंटल करने को मंजूरी दी है। गन्ने की कीमत 25 रुपये प्रति क्विंटल बढ गई है।
कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि चीनी मिलों द्वारा किसानों को गन्ने का उचित और लाभकारी मूल्य सुनिश्चित करने के लिए 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक मूल्य निर्धारित करने का फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि साल 2024-25 के लिए मूल्य 340 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है जो पिछले वर्ष 315 रुपये था।
