किसान आंदोलन में किसान की मौत पर पंजाब सीएम बोले दोषी अधिकारियों के खिलाफ होगी एफआईआर

नई दिल्ली. पंजाब और हरियाणा के किसान एमएसपी समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में हरियाणा बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों का दावा है कि बुधवार को पुलिस से झड़प् के दौरान 21 वर्ष के एक किसान की मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने इस दावे को अफवाह बताते हुए खारिज किया है।
किसान नेता बलदेव सिरसा के अनुसार बठिंडा निवासी 21 वर्षीय शुभकरण सिंह की संगरूर जिंद को जोड़ने वाले खनौरी बॉर्डर पर मौत हो गयी। पटियाला के राजिंदर अस्पताल में मेडीकल सुपरिटेंडेंट एचएस रेखी ने बताया है कि खनौरी से अस्पताल में 3 लोगों को लाया गया था। जिनसमें से एक की मौत हो गयी। रेखी ने बताया है कि जिस शख्स की मौत हुई है। उसके सिर पर चोट के निशान थे जबकि बाकी दोनों लोगों की हालत स्थिर है। हालांकि हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पोस्ट पर बताया है कि उन्हें बॉर्डर पर अभी तक किसी भी प्रदर्शनकारी की मौत की सूचना नहीं मिली है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *