विजयवर्गीय बोले हमारी पार्टी को कमलनाथ की जरूरत नहीं

जबलपुर. कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ को लेकर बडा बयान दिया है। उन्होंने साफ कर दिया कि कमलनाथ के लिए बीजेपी में कोई जगह नहीं है उनके जैसे नेता कैसे धोखा खा गए समझ नहीं आया। देखिए हमने तो पहले ही कहा था कि कमलनाथ की हमारी पार्टी में कोई आवश्यकता नहीं है। कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर अब विराम लगा चुका है लेकिन अब बीजेपी नेताओं ने कमलनाथ पर बयानबाजी शुरू कर दी है।
कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि मैं इसके ऊपर क्या टिप्पणी करूं पर हां कमलनाथ जैसे को बहुत ही मतलबी कह सकते है, कि बहुत ही समझदार नेता इस बार कैसे धोखा खा गए हमे समझ में नहीं आया। दिग्विजय सिंह की लगातार बयानबाजियों को लेकर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फ्रस्ट्रेशन चल रही है, इसीलिए दिग्विजय ऐसी बयानबाजी कर रहे है। हमारे लिए वो सिर्फ दया का पात्र है, क्योंकि इनको मालूम है कि आने वाला भविष्य हमारा अच्छा नहीं है। उनके नेता की चमक धमक अब कुछ बचे नहीं है और इसलिए फ्रस्ट्रेशन में आदमी कुछ भी बोलता है। वे दया के पात्र है और इसलिए मैं उसके ऊपर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय ने भी इसका विरोध किया था, फिलहाल विजयवर्गीय ने साफ कर दिया कि बीजेपी में कमलनाथ के लिए कोई जगह ना थी और ना है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *